Home Haryana आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का किसान आंदोलन को...

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का किसान आंदोलन को समर्थन

143
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किसानों के दिल्ली कूच को समर्थन देते हुए कहा कि  देश का किसान दिल्ली आना चाहता है और हरियाणा सरकार उन्हें रोकना चाहती है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने किसान नेताओं को धमकियां दी हैं कि वे आंदोलन से दूर रहें। आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए नोटिस भेजे गए हैं, वहीं कोई भी नुकसान होने पर संपत्ति कुर्क करने की धमकी भी दी गई है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, लेकिन 10 साल में किसानों के कर्ज दुगना करने का काम किया। हरियाणा  सरकार में न किसानों को मुआवजा मिलता है और न ही फसलों का रेट मिलता है। प्रधानमंत्री ने काले कानूनों को निरस्त करते समय एमएसपी का कानून बनाने का वादा किया था, लेकिन संसद में आज तक भी एमएसपी का जिक्र नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के 13 फरवरी से शुरू होने वाले किसान आंदोलन को समर्थन करती है। लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है। किसानों को बिना किसी डर के अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हक है। हरियाणा  सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोकना चाहती है। सरकार की किसानों के प्रति कोई भी ज्यादती सहन नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here