अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपनी फरियाद लेकर उमड़ रहे हैं। बता दें कि यह सिलसिला शनिवार भी जारी रहा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम में व्यस्त होने के बावजूद गृह मंत्री अनिल विज ने लोगों को निराश नहीं किया और अम्बाला छावनी के एसडीएम को लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। इस दौरान गृह मंत्री के पीए समीर मेहंदीरत्ता व परमिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान कई कबूतरबाजी के मामले सामने आए जबकि अन्य मामले भी आए। कालका से आई महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को उसके कुछ दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के लिए बुलाया था। इसके बाद पूरी रात बेटा घर नहीं लौटा और अगले दिन बेटे का श+व मिला। उसका आरोप था कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी तरह पंचकूला निवासी महिला ने बताया कि उसके बेटे को कुछ लोगों ने मिलकर मार डाला। लेकिन पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
महिला ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान कबूतरबाजी के कई मामले सामने आए, जिनमें लाखों लोगों के साथ धोखा$धड़ी की गई। जींद निवासी महिला ने घर में नकदी एवं जेवर चो#री होने मामले में कार्रवाई नहीं होने, पानीपत निवासी महिला ने दहेज उत्पी+ड़न की शिकायत दी। इसके अलावा पलवल निवासी महिला ने उसकी लड़की को जबरन भगाने व दुरा+चार के आरोप लगाने के आरोप लगाए।







