चंडीगढ़, 13 दिसंबर –चंडीगढ़ किसान भवन में आयोजित किसान हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की।
हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की इस प्रदर्शनी में हाथ से क्राफ्ट निर्मित प्रदर्शित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की यह बहुत स्वागत योग्य है यहाँ पर देश की कला के सुंदर नमूने रखे गए हैं । हथकरघा और हस्तशिल्प का बहुत महत्व है.हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का स्वागत किया, कहां कि इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात की। पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर नायब सैनी ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया, आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और दिल्ली के लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार पर भी हमला किया, कहा कि हरियाणा में सभी फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं, जबकि पंजाब को इस पर फैसला लेना चाहिए। कांग्रेस और आप को झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया। 2029 में बीजेपी की फिर से सरकार बनने की उम्मीद जताई।हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी नेता निर्णय लेंगे और उसी आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।







