Home Faridabad ASP और JJP के संयुक्त उम्मीदवार गिर्राज जटोला ने दिया कांग्रेस पार्टी...

ASP और JJP के संयुक्त उम्मीदवार गिर्राज जटोला ने दिया कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन

187
0
फरीदाबाद, 30 सितम्बर –पृथला विधानसभा से आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार गिर्राज जटोला ने  कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर तेवतिया को अपना समर्थन दे दिया है। पृथला के गदपुरी में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने दिया रघुवीर सिंह तेवतिया को गिरिराज जाटोला ने अपना समर्थन दे दिया और चुनाव न लड़ने का फैसला लिया।
 गिर्राज जटोला ने आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता ने इस चुनाव में मदद नहीं की, ना ही किसी ने पूरे पृथला विधानसभा में कहीं एक कार्यक्रम रखा। इसी से आहत होकर मैं चुनाव ना लड़ने का फैसला लेकर अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर तेवतिया को दिया है। उन्होंने कहा चंद्रशेखर आजाद उन्होंने मुझे यहां से चुनाव लड़ने के लिए कहा मैं उनका शुक्रगुजार हूं, मुझे उनसे कोई शिकवा गिला नहीं है। लेकिन जो संगठन में लोग हैं वह सही नहीं है.दोनों पार्टीयो के कार्यकर्ताओं ने अभी तक मेरी किसी भी प्रकार से कोई मदद नहीं की. इस वजह से मैं चुनाव नहीं लड़ रहा घर बैठने जा रहा हूं.
गिर्राज जटोला बोले कार्यकर्ताओ ने नहीं की मदद 
गिर्राज जटोला ने  कहा मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं।उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के पास जाकर मनाने में मेरा बहुत समय बर्बाद हो रहा है। संगठन के लोगों का काम होता है कि अपने प्रत्याशी की मदद करें लेकिन किसी ने भी कोई मदद नहीं की, मैं बहुत ज्यादा संगठन के लोगों से दुखी हो चुका हूं.चुनाव के मात्र 6 दिन रह चुके हैं,उसमें भी अभी तक एक भी कार्यकर्ता ने कहीं पर कोई प्रोग्राम नहीं किया। जिससे पार्टी को ओर हमें मजबूती मिलती.इस चुनाव में मैंने जितनी भी मेहनत की अपने दम पर की है। उन्होंने JJP के कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा जननायक जनता पार्टी के एक भी कार्यकर्ता ने मेरी मदद नहीं की वह  तो मेरी सिर्फ जड़ खोदने में लगे रहे। मुझे हारने का पूरा विचार बना लिया था जब संगठन ही साथ  नहीं देगा तो चुनाव लड़ने का क्या फायदा।
कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर तेवतिया ने कहा ये 
 वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर तेवतिया ने कहा इस गांव की तरफ से उन्हें पता चला ASP पार्टी के प्रत्याशी गिर्राज जटोला चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा संगठन और पार्टी के लोग उनकी मदद नहीं कर रहे, इस वजह से चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला लिया और बीच में ही चुनाव छोड़ रहे हैं। आज मुझे जटोला गांव में बुलाया गया। पूरे गांव बस्ती के लोगों की सहमति से उन्होंने अपना समर्थन मुझे दे दिया है। गिर्राज जटोला कई पार्टियों के लिए मेहनत से कम कर चुके हैं और इस चुनाव में भी मेहनत से चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन इस चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं गिर्राज जाटोला की मदद  नही कर रहे थे। हम इन्हें पूरा मान सम्मान दिलवाएंगे उन्हें निराश नहीं होने देंगे।
गिर्राज जटोला एक जाट नेता 
 बता दे की गिर्राज जटोला एक जाट नेता है और जिस गांव से रहते हैं उसे गांव में करीब 2 से 5 हजार जाट वोट है  अब यह सभी रघुवीर तेवतिया के समर्थन में जाएगी गिर्राज जटोला पहले बसपा में वरिष्ठ नेता के तौर पर काम किया, लेकिन बसपा के ही एक कैंडिडेट से अंदरुनी कलह होने की वजह से उन्होंने बसपा छोड़ दी। इसके बाद गिर्राज जटोला 3 साल पहले आजाद समाज पार्टी यानी चंद्रशेखर आजाद रावन के पार्टी में चले गए और इस विधानसभा में उन्हें ASP पार्टी की तरफ से प्रत्याशी पृथला विधानसभा से बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here