Home Haryana CM मनोहर लाल ने हरियाणा में सिक्खों की सेवा में खट्टर...

CM मनोहर लाल ने हरियाणा में सिक्खों की सेवा में खट्टर पुस्तक का किया विमोचन.. दो घोषणाएं भी की

146
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  दो बड़ी घोषणाएं की है ।जिसमे लोहगढ़ में स्मारक बनाने और कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सिख संग्रहालय बनाने की घोषणा की गई है ।हरियाणा में सिक्खों की सेवा में खट्टर पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में किया। इस पुस्तक में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सिखों के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच के माध्यम से पुस्तक के नाम के बदलने का भी निवेदन लेखक से किया है। उन्होंने कहा कि खट्टर जो शब्द है वह जाति को दर्शाता है। इसलिए वह चाहते हैं कि खट्टर की जगह  मनोहर लाल किया जाए।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव में जो उनका पुश्तैनी मकान है उसको उन्होंने लाइब्रेरी के लिए दान में दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में जो उनकी सरकार ने सिखों के लिए कार्य किए हैं। उसको लेकर यह पुस्तक लिखी गई है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक डॉ पब्लीन सिंह ने लिखी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लेखक व प्रकाशक प्रशासन का भी  धन्यवाद किया।
आम आदमी पार्टी पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर ली चुटकी 
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव पर भाजपा की जीत को लेकर कहा कि जब कोई हारता है तो वह एक ही राग गाता है।  ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ का मुहावरा देते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार है। और आगे भी जो चुनाव होंगे उनके लिए भी भारतीय जनता पार्टी हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी काम करती है वह बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से करती है और इसी को लेकर कल हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीट पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज शाम को भी लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली एक छोटी टोली की उनकी मीटिंग है। जिसके लिए वह भी रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कुरुक्षेत्र में स्थित संग्रहालय की घोषणा की गई है उसके लिए जगह आलोट कर दी गई है और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र का जो बजट आएगा,  वह आंतरिक बजट होगा और नई सरकार बनने के बाद ही संपूर्ण बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस का नाम लेना बंद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here