Home Haryana गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बकाया बिजली...

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बकाया बिजली के बिलों में दी जाएगी छूट

160
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बकाया बिजली के बिलों में छूट देने के लिए योजना शुरू की है।इस माफी योजना का उन्हीं लोगों को लाभ मिलेगा, जिनकी परिवार पहचान पत्र में सालाना आय 1 लाख से कम होगी।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कैथल जिला के बिजली विभाग अधीक्षक अभियंता ई.सोमबीर भालोठिया ने  बताया कि  स्कीम का लाभ लेने के लाभार्थी के लिए यह पैमाना बनाया गया है कि उसकी  इनकम एक लाख से कम होनी चाहिए और जो एनुअल खपत है वह 1800 से कम होनी चाहिए। उपभोक्ता का कोई भी बिल है बिजली से संबंधित वह 1 साल का लिया जाएगा, 1 साल से जितना भी ज्यादा है वह सारा माफ कर दिया जाएगा। और 1 साल का भी जो मैक्सिमम बिल है वह ₹3600रूपये का है। बिजली उपभोक्ता का यदि 1 साल से कम का बिजली बिल है तो वह कम लिया जाएगा , और उसके ऊपर जितना भी ब्याज है वह है माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलेभर स्कीम के बिजली उपभोक्ताओं का टोटल देखा जाए तो 743 लाभार्थियों ने स्कीम का लाभ लिया है, 30 लाख ₹3000हजार रूपये जमा किए हैं, और 2 करोड़ 47 लाख60 बिजली उपभोक्ताओं के माफ किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here