7 अक्टूबर, सोनीपत- सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारा में कलयुगी बाप ने अपने छह साल के मासूम बच्चे की गला दबाकर ह.त्या की सनसनीखेज वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी, वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और श.व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई. पुलिस इस वारदात की गंभीरता से जांच में जुट गई, हालांकि मासूम के ह.त्यारे की गिरफ्तारी के बाद ही ह.त्या का खुलासा हो पाएगा.
सोनीपत पुलिस कर रही है मामले की गंभीरता से जांच
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारा में कलयुगी बाप रूपेश ने अपने छह साल के मासूम बेटे हर्षित की गला दबाकर ह.त्या कर दी. बाद में उसके श.व को गुरुद्वारा के पार्क में फेंककर फरार हो गया.रूपेश और उसका परिवार गुरुद्वारा में ही बने एक कमरे में रहता था और वह सोनीपत में माली का काम करता था, उसकी पत्नी भी एक मकान में नौकरानी का काम करती है.रूपेश और उसका परिवार समेत काफी लंबे समय से सोनीपत बिहार से रोजी रोटी कमाने आया था। वही इस मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारा में रूपेश नाम के शख्स ने अपने बेटे की ह.त्या गला दबाकर की है.इस मामले में ह.त्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।







