Home Haryana राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इतिहास पलवल से भी है जुड़ा… यहां...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इतिहास पलवल से भी है जुड़ा… यहां हैं स्वतंत्रता के लिए चले संघर्ष की कई तस्वीरें

173
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की 76वीं पुण्यतिथि पर  पलवल गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट  परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट  परिसर में स्वतंत्रता के लिए चले संघर्ष की कई तस्वीरें देखने को मिली ।वहीं महात्मा गांधी का इतिहास पलवल से भी जुड़ा है ।
पलवल रेलवे स्टेशन से हुई थी पहली गिरफ्तारी 
इस अवसर पर गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट पलवल के पदाधिकारियों ने बताया कि गांधी जी का इतिहास पलवल से जुड़ा हुआ है ।पलवल पहले ज्वाइट पंजाब का हिस्सा हुआ करता था । सन 1919 में जब महात्मा गांधी बम्बई से पंजाब रोलेट एक्ट के विरोध में जा रहे थे, तो उनको पलवल रेलवे स्टेशन से उनकी पहली गिरफ्तारी हुई थी। उस दौरान काफी संख्या में पलवल और इसके आस पास के क्षेत्रों के लोग एकत्रित हुए और  निर्णय लिया की इस जगह को यादगार के तौर पर रखा जाएगा ।यहां महात्मा गांधी का स्मारक बनाया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here