Home Haryana आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव का करेगी शंखनाद…अनुराग ढांडा ने...

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव का करेगी शंखनाद…अनुराग ढांडा ने लिया बदलाव जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा

129
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को जींद में आयोजित बदलाव जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस बदलाव रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
जींद हरियाणा का दिल है, दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे
अनुराग ढांडा ने  कहा कि जींद हरियाणा का दिल है, दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे। इसलिए इसी बदलाव जनसभा के माध्यम और जींद की धरती से आम आदमी को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इस बदलाव में पूरे हरियाणा से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत हरियाणा के 7000 गांवों से और एक हजार से ज्यादा वार्ड से लोग पहुंचकर बदलाव का संकल्प लेंगे।उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से जींद हरियाणा का सबसे ज्यादा एक्टिव क्षेत्र है। जींद जिले में एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। वहीं जींद के लोगों ने सबको सत्ता तक पहुंचाने का काम किया है। इसके बावजूद भी जींद पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और गांधीजी कहते थे कि अगर बदलाव की शुरुआत करनी है तो सबसे पिछड़े व्यक्ति से करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी जींद से हरियाणा के बदलाव की शुरुआत करना चाहती है। इसलिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव की शुरुआत करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनने की तरफ अग्रसर हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें खत्म कर देना चाहती है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर उन्हें और आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here