Home Ambala शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नया शेड्यूल, अब इस तारीख को होगी...

शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नया शेड्यूल, अब इस तारीख को होगी 10वीं की स्थगित की गईं परीक्षाएं

207
0

अंबाला (एकता): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नया परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि 10वीं की स्थगित की गईं परीक्षाएं अब 16 से 18 अगस्त तक होंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार डीएलएड परीक्षाएं 22 से 31 तक तय हुई है। बता दें कि नूंह विवाद के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में धारा-144 लागू की गई थी।

परिस्थितियां सामान्य होने के चलते शिक्षा बोर्ड ने इस धारा से रोक हटा दी। लेकिन अब शिक्षा बोर्ड ने नया शेड्यूल जारी किया। जानकारी के मुताबिक बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां पर नकल के 7 केस दर्ज किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here