पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज 24 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित रसूलपुर रेलवे ओवरब्रिज का रिबन काटकर उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा की इस रेलवे ओवरब्रिज से बैंसलात के अलावा हजारों लोगों को फायदा होगा।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि रसूलपुर ओवर ब्रिज शुरू होने से रेलवे लाइन पार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग आजादी के बाद से ही इस आरओबी को बनाने की मांग कर रहे थे। केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने का कार्य किया है। लोगों की वर्षों से चली आ रही परेशानी अब आरओबी के शुरू होने से समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि रसूलपुर आरओबी को शुरू होने से बैसलात क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को फायदा होगा। इस क्षेत्र में जर्जर सडक़ों बनाने का कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बिहार में सत्ता परिवर्तन की चल रही चर्चाओं पर कहा की जो भी होगा वो सभी के सामने आ जायेगा। कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा को पुलिस द्वारा डिटेन किये जाने पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए लोकतंत्र की ह+त्या के आरोपों पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की जिन्होंने लोकतंत्र को पैरों तले रौंदा हो उनके मुंह से लोकतंत्र की बातें अच्छी नहीं लगती । आपातकाल लगाकर लोगों को 18-18 महीने जेलों में रखा वो लोकतंत्र की बात करते हैं।भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर गुर्जर ने कहा की गठबंधन रहेगा या नहीं यह फैसला शीर्ष नेत्र्तव करेगा। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला,विधायक प्रवीण डागर,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल,हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व सदस्य एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. हरेंद्र पाल राणा,संजय गुर्जर ,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।







