करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में कांग्रेस की सन्देश यात्रा पहुचने पर कुमारी शैलजा और किरण चौधरी पर निशाना साधा ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा शहर का हाल ही देख लीजिए ऐसा हाल है की जनता परेशान हो गई है अब तो इनसे ।
बीजेपी के राज में कुछ नही हुआ है बस बढ़ा है तो क्रा.इम
कुमारी शैलजा और किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सन्देश यात्रा लोगो को राहुल गाँधी का संदेश दे रही है, उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में कुछ नही हुआ है बस बढ़ा है तो क्राइम । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विधासभा शहर करनाल है और यहां का हाल तो आप बेहतर जानते है किस तरह अप+राध का बोल बाला है, जनता परेशान है । उन्होंने कहा कि जनता को विकास चाहिए और विकास के नाम हरियाणा बदलने के नाम पर बीजेपी सत्ता में आई थी और जो जो वादे इन्होंने किए थे उनमें से एक वादा नही निभाया है इन्होंने भाई को भाई से लड़वाया है अपराध बढ़ा है और विकास के नाम पर बस बाते की है ।
गुटबाजी को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा ये
गुटबाजी को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि एक ओरगोनिजेशन भी होती है तो उसमे भी अलग अलग पद के लोग होते है और सब अपने अपने कार्य के हिसाब से कार्य करते है । कांग्रेस एक है और कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी की बात को जनता तक पहुँचा रहे है, सब अपने अपने तरिके से हम सब एक है ।
शैलजा ने कहा की हम सभी विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे है और करनाल में इस यात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच मे जा रहे है । जनता परेशान है जब लोग मिलते है तो बताते है कि बीजेपी ने क्या क्या वादे किये थे लेकिन पूरा कोई भी नही किया, सड़के टूटी हुई है बस नाम बदले जा रहे है जगहों के और घोटालो पर घोटाले हो रहे है, हर बार कुछ नया घोटाला और इसमें परेशान जनता है, जो सरकार को कार्य करना चाहिए, उसमे से एक भी कार्य इस सरकार ने नही किए ।







