Home Haryana चरखी दादरी में शुरू होगा 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय पशु मेला, जीतने...

चरखी दादरी में शुरू होगा 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय पशु मेला, जीतने वाले को मिलेगा शानदार इनाम

272
0

चरखी दादरी (एकता): चरखी दादरी में भिवानी पशुपालन विभाग द्वारा 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय पशु मेला शुरू होने जा रहा है। जहां जीतने वाले को शानदार इनाम दिया जाएगा। बता दें कि तीन दिवसीय इस मेले में पशुपालकों को बुलेट, बाइक, स्कूटी जीतने का शानदार मौका मिलेगा। 11 से 13 मार्च तक चरखी दादरी में राज्य स्तरीय पशु मेला आयोजित होगा। कृषि व पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।राज्य स्तरीय पशु मेले में अनोखा ब्यूटी कंपटीशन दिखेगा। रैंप पर भैंस कैटवाक करेंगे।

मनोरंजन के लिए रागनी कार्यक्रम, हरियाणवी डांस और भांगड़ा का आयोजन होगा। जेपी दलाल ने दावा किया कि पशुओं को होने वाले अनोखे कंपटीशन में लाखों पशुपालक पहुंचेंगे। मेले की तैयारियों को अंतिम चरण में पशुपालकों को देसी घी की जलेबी, चूरमा व अन्य मिठाइयां खाने में मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल द्वारा चरखी दादरी में 39वां पशु मेला आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पशु पालकों को पशु मेले में शामिल करने के लिए बसें लगाई जाएंगी, जिनका बाकायदा रूट बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पशु मेले में शामिल होने वाले पशु मालिकों के लिए रहने भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here