Home Haryana हरियाणा में मौसम हुआ सुहाना, सोनीपत में झमाझम बारिश से लोगों के...

हरियाणा में मौसम हुआ सुहाना, सोनीपत में झमाझम बारिश से लोगों के खिले चेहरे

190
0

सोनीपत (एकता): हरियाणा में फिर मौसम का मिजाज देखने को मिला। जिससे लोगों के गर्मी से राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार गोहाना में कई दिनों से चुभती गर्मी से लोग बेहाल थे। आज सावन के महीने का आगाज होते ही बारिश हुई। जिससे लोगों के ही नहीं बल्कि किसानों के भी चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे काले बादलों की गर्जन सुनाई दी। उके बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। बारिश होते ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। आखिरकार लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जानकारी के मुताबिक बारिश होने से किसानों की धान की रोपाई हुई। जिससे उन्होंने राहत महसूस की।

कहते हैं कि अगर मानसून में जितनी बारिश हो उतनी ही धान में पानी की कमी नहीं रहती। बारिश होते ही किसानों ने अपना काम तेज कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here