कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के गांव दबखेड़ी से पिहोवा तीर्थ तक सरस्वती नदी कॉरिडोर के कार्य की आज शुरुआत की गई । जिसका शुभारम्भ हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने किया ।
धूमन सिंह किरमच ने कहा कि यह कार्य सरस्वती के बीच से गाद निकालने का काम ज्योतिसर से किया गया है। ये काम पहले चरण में मुर्तज़ापूर के पुल तक क़रीब 14 किलोमीटर के क्षेत्र में संपन्न होगा। इसमें 3-4 महीने के लिए यह कार्य शुरू किया गया ताकि सरस्वती नदी में पानी कैपेसिटी बढ़ाई जा सके। धूमन सिंह किरमच ने बताया कि सरस्वती नदी में गाद कई फुट तक जमा है, उसको बड़ी मशीन से निकल जाएगा और पानी का बहाव तेजी से करने के लिए कार्य किया जाएगा।







