रोहतक (एकता): हरियाणा में एक महीने की पैरोल अवधि पूरी होने पर राम रहीम आज यानि रविवार शाम को सुनारिया जेल पहुंचेंगे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार राम रहीम को डीएसपी के अगुआई में पुलिस की टीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से लेकर आएगी। जिसके चलते जेल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि साल 2017 में CBI की विशेष अदालत ने उनको दो साध्वियों के यौ+न उत्पी#ड़न मामले में 10-10 कैद की सजा सुनाई थी।







