Home politics बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को...

बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को दी चुनौती..

246
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)– भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस  राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर क+टाक्ष करते हुए उन्हें चुनौती दी है। रामचंद्र जांगड़ा ने कहां की दीपेंद्र सिंह हुड्डा से वो खुले वातावरण में बहस करने के लिए तैयार है, जो काम साढ़े नो साल के भाजपा कार्यकाल में हुआ है वह आज तक कभी नहीं हो पाया । रामचंद्र जांगड़ा आज लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 2024 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन के वर्चुअल कार्यक्रम में पहुंचे थे।
2024 करोड़ की परियोजनाओं की दी हरियाणा को सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 2024 करोड़ की ही परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश को अनेकों सौगात दी गई है जिसमें रोहतक को भी 79 करोड रुपए की योजनाओं का लाभ मिला है, 2024 करोड रुपए की सौगात मिलना भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मात्र सहयोग बताया है। उन्होंने कहा कि रूटीन की बातें हैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसी सौगात में विश्वास नहीं रखते और वह निरंतर विकास की ओर आकर्षित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश को 2024 करोड़ की लगभग 193 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साढ़े नो वर्ष और कांग्रेस के कार्यकाल के बीच में तुलना की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने जो काम किए हैं वह अब तक कभी नहीं हो पाए।  रामचंद्र जांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से खुले माहौल में बहस करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा के कार्यकाल में काम हुए हैं वह अब तक नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने  संसद में आज तक हरियाणा के लोगों के लिए एक भी आवाज नहीं उठाई है । वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक को लगभग 79 करोड रुपए की जो सौगात मिली है, वह उनसे उनका सपना पूरा हो रहा है इस सौगात से रोहतक विकास की ओर अग्रसर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here