Home Haryana अनुराग ढांडा ने की प्रेस वार्ता… बोले आम आदमी पार्टी की...

अनुराग ढांडा ने की प्रेस वार्ता… बोले आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा के लिए दिया जा रहा निमंत्रण

127
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 28 जनवरी को जींद में एक बदलाव जनसभा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जनता को संबोधित करेंगे।
शिक्षा मंत्री सभी मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन शिक्षा व्यवस्था पर नहीं
अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से जनसभा और नुक्कड़ नाटक कर निमंत्रण दिया जा रहा है। जिसके तहत मैं खुद अगले 10-15 दिन तक कैथल, जींद के इलाके में रहूंगा और आसपास के सभी गांव में जाकर जनसभा का निमंत्रण दिया जाएगा। इस बदलाव जनसभा में हरियाणा के हर गांव और वार्ड से लोग पहुंचेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा ।अनुराग ढांडा ने  कहा कि जहां एक तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार डेढ़ साल के अंदर 42 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और 700 अपॉइंटमेट लेटर बांटने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के युवा रोजगार के इंतजार में हैं।  सरकार नौकरियों को रद्द करने की घोषणा में लगी है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर सभी मुद्दों पर बात कर लेते हैं, लेकिन शिक्षा व्यवस्था पर कभी बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के लोग नए विकल्प की तलाश में हैं और आज के समय में आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प है। मुझे पुरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरुर देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था को बदलने की लड़ाई लड़ रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में डेढ़ लाख लोगों का संगठन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है।
इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना है
अनुराग ढांडा ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना है। जिसके लिए कॉर्डिनेशन कमेटी तय करेगी कि किसको कितनी सीट मिलेगी। हरियाणा में विधनसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और सरकार बनाएगी। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के लोकसभा चुनाव में किसी को एक भी सीट नहीं देने की कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा दोनों बाप बेटा अपनी सीट हार गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here