Home Haryana अंबाला-भटिंडा रेलमार्ग पर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी...

अंबाला-भटिंडा रेलमार्ग पर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर

219
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला-भटिंडा रेलमार्ग पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 25 से 28 जनवरी तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि इस रेलमार्ग पर नाभा में मरम्मत का काम चल रहा है।

अंबाला रेलवे स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि अंबाला-भटिंडा रेलमार्ग पर नाभा में नॉन इंटर लोकिंग का कार्य चल रहा है जिसके चलते लगभग आधा दर्जन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। जिसमें 04548 भटिंडा से अंबाला, 04547 अंबाला से भटिंडा, 14547 अंबाला से श्रीगंगानगर, 14526 श्रीगंगानगर से अंबाला, 4737-4736 अंबाला से श्रीगंगानगर व श्रीगंगानगर से अंबाला ये सभी रेलगाड़ियां 25 से 28 जनवरी तक रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि कुछ गाड़ियों को शार्ट ट्रमिनेट किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ रेलगाड़ियों के स्टॉपीज स्किप किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों के रिफंड का भी प्रवधान है और लोगों को मीडिया के जरिए ये इनफार्मेशन लगातार दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here