हरियाणा : जसकिरन (TSN)- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अथार्त शरीर की ताकत को भरपूर रखने के लिए हमें भोजन ग्रहण करना पड़ता है, खाने में मौजूद पौष्टिक तत्व खाने को और स्वादिष्ट बना देते हैं। रसोई-घर में खाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले हमारी सेहत के लिए इतने फायदेमंद हो सकते हैं के आप सोच भी नहीं सकते, भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण घर में आए मेहमानों को खाना मसालेदार, चटपटा लगे।
बता दें कि DAILY LIFE की भाग-दौड़ में लोग इतने ज़्यादा व्यस्त हो गए है कि उनके पास खाना खाने के लिए समय नहीं रहता, जिसके कारण वो अपने आप को थका हुआ महसूस करते है। इसकी असली वजह है ख़राब जीवनशैली, भोजन को सही समय पर नहीं खाने से आपको अन्य बीमारियां लग जाती है। यानि कि रसोईघर के मसालों में पाई जाने वाली इलायची के अन्य लाभ आपको रख सकते है सारे रोगों से दूर ।
इलायची कैसे हो सकती है आपके लिए फायदेमंद
1. अगर आप HIGH BLOOD SUGAR से परेशान है तो इलाइची का सेवन करके आप HIGH BLOOD SUGAR को कंट्रोल रख सकते है और आपका अन्य बीमारियों से भी बचाव रहता है ।
2.आपका दैनिक जीवन व्यस्त है और भोजन के समय के अनुसार भोजन ना करने के कारण आपके शरीर में पेट की चर्बी अधिक मात्रा में फैल गई है, वजन भी बढ़ रहा है, ऐसे में ‘इलायची ‘ के प्रयोग से वजन स्थिर रहता है और मोटापा नहीं फैलता।
3. अगर आप दांत दर्द या मौखिक स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो इलायची खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
4. इलायची का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और लीवर की समस्या से राहत मिलती है।
इलायची’ को अपने आहार में शामिल करने से आपको बहुत फायदा होगा। लेकिन रोजाना ‘इलायची’ खाने के लिए अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें ।







