Home Haryana CM नायब सिंह सैनी को करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार ...

CM नायब सिंह सैनी को करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर BJP कार्यकर्ता खुश

114
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को बीजेपी ने करनाल विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार घोषित होने के बाद करनाल स्थित बीजेपी  कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए लड्डू बांटे  और खुशी जताई। नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष होने के साथ फिलहाल कुरुक्षेत्र से सांसद भी है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद करनाल में लोकसभा के साथ ही विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी करनाल के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी को करनाल विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है,वह करनाल से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे.करनाल की जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधानसभा का टिकट दिया गया है। करनाल पहले भी सीएम सिटी था और आगे भी सीएम सिटी रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here