कैथल 7 अगस्त : कलायत क्षेत्र में बालू-सारन गांव के मार्ग के पास सुदकैन नहर का हिस्सा टूटने से आसपास का सैंकड़ों एकड़ कृषि रकबा पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया..इससे बालू, कैलरम, सारन और करीब दो से तीन अन्य गांवों में खेती कर रहे अन्य क्षेत्रों के किसानों की फसलों के साथ-साथ पशु चारा पानी में डूब गया.
बताया जा रहा है कि चलती नहर में बरसाती मोगा (पाइप लगाकर सिंचाई) लगाते हुए यह कटाव हुआ। हालांकि कटाव को रोकने के प्रयास हुए, लेकिन स्थिति अनियंत्रित हो गई। तेज गति से गांवों और खेतों में घुस रह पानी की, स्थानीय किसान महिलाओं के साथ मनरेगा मजदूरों ने तेजी से काम शुरू किया…मौके पर हालात नाजुक देख पीछे से पानी के बहाव को रोका गया लेकिन पानी के बहाव को तत्काल रोक पाना संभव नहीं था। इसलिए जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली, मिट्टी बैग, लकड़ी की बल्लियों व अन्य संसाधनों से कटाव को पाटने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग द्वारा कटाव को बंद करने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास रहेंगे।







