पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविन्द्र बलियाला की अध्यक्षता में आज विश्राम गृह पलवल में आयोग के समक्ष रखे गए मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे और आयोग की ओर से इन मामलों को ध्यानपूर्वक सुना गया और इन्हें सुलझाया गया ।
आयोग के समक्ष आए 39 मामले
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविन्द्र बलियाला ने कहा कि आयोग के समक्ष 39 मामले रखे गए थे। उसमें दोनों पक्षों को बुलाकर हेयरिंग की गई है। उन्होंने बताया कि 20 मामलों का आपसी सहमति से सुलझा दिया गया है। कुछ मामले कैंसल भी किए गए है। उन्होंने बताया कि 2 मामलों को सुनवाई के लिए पंचकूला बुलाया गया है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए है। चेयरमैन डॉ. रविन्द्र बलियाला ने कहा कि आयोग का मकसद लोगों को न्याय दिलाना है। आयोग में आने वाले सभी केसों को गंभीरता पूर्वक सुना जाता है। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय ना हो,आयोग की तरफ से सार्थक प्रयास किए जाते है। समाज में सामाजिक समरसता बनाने के लिए आयोग काम कर रहा है।इस अवसर पर वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बडगुर्जर,सदस्य मीना नरवाल,रतनलाल बामनिया,पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला,एडिशनल एसपी जसबीर कौर,सिटी मजिस्ट्रेट द्विजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।







