Home Haryana पलवल जिले में पटवारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी,बातचीत का मोर्चा...

पलवल जिले में पटवारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी,बातचीत का मोर्चा ना मिलने से खफ़ा है पटवारी

134
0
पलवल(TSN): हरियाणा प्रदेश की तरह पलवल जिले के पटवारी भी अपनी मांगो को लेकर पटवार भवन में तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। तीसरे दिन सरकार द्वारा बातचीत का न्योता नहीं मिलने पर पटवारियों में रोष है। पटवारियों का कहना है कि अभी सरकार द्वारा उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है,जिसके चलते हड़ताल के आगे बढ़ने की संभावना है ।
पटवारियों ने बताया कि पिछली साल उन्होंने जब हड़ताल की थी तो उनकी सरकार के साथ 32 हजार 100 रुपये ग्रेड पे पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने उसे आजतक भी लागू नहीं किया है जिसके चलते उन्होंने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल का फैसला लिया था जिसका आज आखिरी दिन है लेकिन तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान सरकार ने हमारे राज्य कार्यकारिणी से हमारी मांगों को लेकर हमसे बातचीत नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि पटवारी सरकार का अभिन्न अंग है पटवारी किसी भी विरोधाभास में हिस्सा लेना नहीं लेना चाहते लेकिन उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है जिससे तीन दिन से जनता का भी सभी तरह का कार्य ठप्प पड़ा है। उनका कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगों पर ध्यान देकर उन्हें पूरा करना चाहिए ताकि पटवारी काम पर लौट सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here