कुरुक्षेत्र(TSN): कुरुक्षेत्र पैनोरमा विज्ञान संग्रहालय को ब+म से उ+ड़ाने की धम+की मिलने के बाद अचानक से हड़+कंप मच गया। इस खबर के मिलते ही पुलिस ने भी तेजी दिखाई और बिना समय गवाए बम-डॉग स्क्वायड के साथ पैनोरमा विज्ञान केंद्र के साथ साथ श्रीकृष्ण संग्राहलय की भी चप्पेचप्पे की तलाशी ली गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया की यहां ऐसा कुछ भी आपत्ति+जनक नहीं मिला हैं।
पुलिस जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया की पैनोरमा विज्ञान केंद्र प्रबंधन की ओर से शिकायत मिली थी कि उन्हें मेल आई है कि पैनोरमा विज्ञान केंद्र में देश विरोधी तत्व ने आपत्ति+जनक सामान रख दिया है जो वहां आने वाले दर्शकों का नुकसान कर सकता है। इस शिकायत के आधार पर ब+म स्क्वायड /डॉग स्क्वायड व तकनीकी टीम ने चप्पे चप्पे की तलाशी ली लेकिन वहां कुछ भी आपत्ति+जनक नहीं मिला अब वहां शांति व सुरक्षा बहाल कर दी गई है और शिकायतकर्ता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।







