पानीपत (एकता): हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल के मासूम बच्चे का शव फंदे से लटका मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि कमरे में 12 फीट ऊंचाई पर शव लटका हुआ था।
पुलिस आशंका जता रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या का मामला हो सकता है। घटना का पता उस समय चला जब बच्चे की तलाश की गई। छोटे भाई (7 साल) ने मां को इसके बारे में बताया और वह सीधा कमरे में लेकर गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बता दें कि यह परिवार पानीपत के गांव भालसी में करीब एक साल से रह रहे हैं। यहां वे एक डाई हाऊस फैक्टरी के बने क्वाटरों में रहते हैं। शुक्रवार को कौशर काम पर गया हुआ था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। वह पढ़ाई करने की बात कह कर चला गया। लेकिन अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।







