अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि 2 दिन की धार्मिक यात्रा पर श्रद्धालु देश के जाने-माने शक्तिपीठों के दर्शन करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 2 दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अंबाला से पांच बसों में लगभग 350 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। बता दें कि इन बसों को मेयर शक्ति रानी शर्मा ने झंडी दिखा कर रवाना किया। मेयर ने सभी की मंगलमय यात्रा की कामना भी की।

आपको बता दें कि 2 दिनों की यह धार्मिक यात्रा मेयर शक्ति रानी शर्मा द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें श्रद्धालु सालासर बालाजी और खाटू श्याम जी के दर्शन करेंगे। इस धार्मिक यात्रा ने हर उमर के लोगों में उत्साह देखने को मिला और यात्रा की शुरआत श्याम बाबा के नारों के साथ की गई। कुछ लोग पहली बार इन शक्तिपीठों के दर्शन करेंगे, जिसको लेकर उनमें काफी खुशी दिखाई दी।








