Home Haryana कैथल में गरजी सोनिया दुहन, मनोहर सरकार और खेल मंत्री संदीप के...

कैथल में गरजी सोनिया दुहन, मनोहर सरकार और खेल मंत्री संदीप के खिलाफ खोला मोर्चा

240
0

कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में सोनिया दुहन ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश की मनोहर सरकार और खेल मंत्री संदीप के खिलाफ मोर्चा खोला। जानकारी के मुताबिक हरियाणवी लहजे में सोनिया दुहन ने कहा कि यो हरियाणा है प्रधान लड़कियों की इज्जत के लिए यहां लठ भी उठा लिए जाते हैं। आगामी 19 तारीख को कैथल में बड़ी महा पंचायत करेगी।

महिला आयोग पर भी सोनिया बरसी। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रीय खिलाड़ियों के मुद्दे पर चुप्पी साध सकती है तो मेरे आम परिवार की बच्ची के साथ कैसे इंसाफ करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी उन्होंने जुबानी हमला बोला। सोनिया ने कहा कि जो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर अनर्गल शब्द का इस्तेमाल करते हैं वो कैसे सीरियस पॉलिटिशन हैं।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर खेल मंत्री के द्वारा जब ध्वजारोहण किया जा रहा था, तब सोनिया दुहान ने उनका विरोध किया था। वही विरोध को रोकने के लिए कुछ लोगों के द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की करना दुपट्टे से गला घुटने जैसे हरकत सामने आई थी, जिस बारे कुरुक्षेत्र पुलिस ने 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी एफआईआर नहीं दर्ज की। उसी के विरोध स्वरूप आवाज को उठाने के लिए आज कैथल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here