यमुनानगर(TSN): यमुनानगर के गधोला मिल्क टोल प्लाजा पर सोमवार को सैकड़ो ट्रक ड्राइवरों ने सरकार की ओर से बनाए गए सजा के कानून को रद्द करवाने की मांग को लेकर आने जाने वाले भारी वाहन चालकों को जागरूक किया। ड्राइवरों ने इस नए कानून का विरोध जताया और इसे तुरंत वापिस लेने की मांग उठाई।
ट्रक ड्राइवरों ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा दुर्घटना होने की स्थिति में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कानून बनाया है उससे ड्राइवरों को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि ड्राइवर को बहुत कम ही मेहनताना मिल पाता है। ड्राइवर तो केवल एक मजदूर के रूम में काम करता है और अगर गलती से कोई दुर्घटना हो जाती है तो नए कानून में ड्राइवर के खिलाफ 10 साल की सजा का प्रावधान और 7 साल की सजा के साथ ही 5 साल की सजा भी निर्धारित की गई हैं जो सही नहीं है।
इसी कानून के विरोध में सोमवार को टोल प्लाजा पर सैकड़ो ड्राइवर इकट्ठे हुए और आने जाने वाले वाहन चालकों को इस कानून के अवगत करवाया। उन्होंने कहा की सरकार की ओर से बनाया गया कानून सरासर गलत है और इसके खिलाफ सभी ड्राइवरों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए ताकि सरकार इस कानून को वापस ले। इससे आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अभी यह कानून लागू होने वाला है अगर यह कानून बना और लागू हुआ तो इसका नुकसान ड्राइवर के साथ-साथ आम जनता को भी होगा।







