केथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा पर हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढाड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता को शिक्षा ,स्वास्थ्य, खेल के साथ बिजली पानी की मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है । उन्होंने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 15 दिसंबर से पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा शुरु की गयी है ।लोग अभी तक की पार्टियों के शासन से परेशान होकर मूलभूत बदलाव चाहते हैं. लोग सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन चाहते हैं ।
अनुराग ढाड़ा ने कहा कि बदलाव यात्रा में भारी जन समर्थन मिल रहा है पूरे प्रदेशभर में बदलाव यात्रा आम आदमी पार्टी के द्वारा निकाली जा रही है जिसमें आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ-साथ जनता जनार्दन शामिल होकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रही है और दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में विकास चाहती है।वहीं भाजपा की विकसित भारत यात्रा को लेकर अनुराग ढाडा ने कहा कि मुझे यही समझ में नहीं आता भाजपा यात्रा निकाल क्यों रही है जिसकी सरकार होती है वह योजनाओं का पिटारा जनता के लिए खोलते हैं। सरकार शिक्षा स्वास्थ्य कानून व्यवस्था सुरक्षा बिजली पानी के मुद्दे पर फेल साबित हुई है, यहां उल्टा हो रहा है यात्रा तो विपक्ष निकलता है आज विपक्ष भी गायब है आज आम आदमी पार्टी सड़कों पर जन मुद्दों को लेकर बदलाव यात्रा में निकल पड़ी है हमें उम्मीद है यह बदलाव की बहार है और हरियाणा प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वह आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य देख रही।







