Home Haryana CM खट्टर बोले- केंद्र की बजट से प्रेरणा लेकर हरियाणा की जनता...

CM खट्टर बोले- केंद्र की बजट से प्रेरणा लेकर हरियाणा की जनता के लिए तैयार करेंगे Budget

190
0

हरियाणा (एकता): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए आम बजट को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृत काल का यह पहला और क्रांतिकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का ख्याल रखकर बजट को तैयार किया गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार युवा, महिला, किसान, उद्यमी मजदूर सभी वर्गों को बजट का फायदा होगा। 7 लाख तक कर में छूट मध्यम और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत है। खट्टर ने कहा कि अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट बढ़ाना अच्छा कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भी केंद्र की बजट से प्रेरणा लेकर आने वाले समय में हरियाणा की जनता के लिए ऐसा ही बजट तैयार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here