पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल में धुंध का पडना शुरू हो गया है । धुंध के साथ कड़ाके की सर्दी भी पड़ रही है । रात के समय तापमान 11 डिग्री तक नापा जा रहा है । ऐसे में लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है ।
कोहरे और धुंध के चलते सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है वाहनों की रफ्तार भी कम होती हुई नजर आ रही है । लोगों का कहना है कि अभी धुंध की शुरुआत है आगे और भी धुंध पड़ेगी। घरों से बाहर निकलने वाले लोग सर्दी से बचाव के कपड़ों के साथ बाहर निकल रहे हैं। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि धुंध और सर्दी गेहूं की फसल के लिए भी जरूरी है, जिस तरह से अब सर्दी पड़नी चाहिए अभी उसकी तुलना में सर्दी कम पड़ रही है । गेहूं की अच्छी फसल के लिए सर्दी का पड़ना बहुत जरूरी है। लोगों का कहना है कि ज्यादा धुंध पड़ना बाहर आने जाने वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है इससे सड़क दुर्घटना के बढ़ने की संभावना रहती है।







