Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज को मिली वॉल्वो कार, जानिए गाड़ी की खासियत...

गृह मंत्री अनिल विज को मिली वॉल्वो कार, जानिए गाड़ी की खासियत और नए फीचर

199
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को अब वॉल्वो (S90 B-5) कार मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी मर्सिडीज का गुरुग्राम कुंडली, मानेसर-पलवल (KMP) हाईवे पर हादसा हुआ था, जिसमें उनकी कार का शॉटर टूट गया था, जिसके बाद उनका मर्सिडीज से मन उतर गया। उन्होंने मुख्य सचिव संजीव कौशल को पत्र लिख दूसरी गाड़ी देने की मांग की थी। हालांकि, उसके शॉकर टूटने के मामले में सरकार द्वारा गठित SIT जांच कर रही है। अनिल विज ने ट्वीट करके हादसे की जानकारी दी। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार के हादसे का शिकार होने पर भी दुख व्यक्त किया।

जानिए क्या-क्या हैं कार में नए फीचर
वॉल्वो कार में एयरबैग की संख्या 7 है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक्स, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, एंटी-थेफ्ट अलार्म सुरक्षा को लेकर खास बंदोबस्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here