Home Haryana हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रेगुलर व ओपन परीक्षा...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रेगुलर व ओपन परीक्षा का परिणाम किया घोषित

154
0
भिवानी : चन्द्रिका ( TSN) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर-2023 में आयोजित करवाई गई 12वीं कक्षा की रेगुलर व ओपन विद्यालय के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इनमें 12वीं कक्षा का रेगुलर विद्यार्थियों का परिणाम 43 प्रतिशत रहा और ओपन विद्यालय का परीक्षा परिणमा 24.48 प्रतिशत रहा।
अक्तूबर में आयोजित हुई थी परीक्षा 
बोर्ड के विशेष कार्यकारिणी अधिकारी विपिन कुमार ने बोर्ड परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश भर के 109 परीक्षा केंद्रों पर 19 अक्तूबर से 8 नवंबर तक आयोजित हुई इन परीक्षाओं में कुल 40 हजार 342 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा रेगुलर का परिणाम 43फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 12 हजार 349 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 5 हजार 310 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 5 हजार 306 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आयी है। उन्होंने बताया कि ओपन की 12वीं कक्षा परीक्षा का परिणाम 24.48 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 27 हजार 993 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6 हजार 853 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 21 हजार 140 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आयी है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच/पुनर्मुल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।शिक्षा बोर्ड के विशेष कार्यकारिणी अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार इन परीक्षाओं में ऑनलाईन डिजिटल मार्किंग का प्रयोग किया था, जिसमें उन्हे सफलता मिली है  और परिणाम को जल्द ही घोषित किया जा सका है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन डिजिटल मार्किंग के तरीके से उत्तरी पुस्तिकाओं के जांचने के कारण रिजल्ट लेट जैसी समस्याएं अब भविष्य में नही रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here