Home Haryana ढकाला में ग्रामीणों ने दिखाया गुस्सा…बोले भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा को...

ढकाला में ग्रामीणों ने दिखाया गुस्सा…बोले भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा को राजनीतिक न बनाएं

163
0
शाहबाद : गुरदीप गुजराल ( TSN)-शाहाबाद खंड के गांव ढकाला में विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों में रोष देखा गया । ग्रामीणों का कहना था कि भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा को राजनीतिक बनाया जा रहा है ।
दरअसल पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शाहबाद खंड के  गांव ढकाला में विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का स्वागत करने पहुंचे थे । उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और  आश्वासन भी दिया। इस दौरान गांव ढकाला में पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर तल्खी हो गई और  बात बढ़ गई  । गांव ढकाला में ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पर  गलत व्यवहार का आरोप लगाया।  ग्रामीणों ने गुस्सा दिखाते हुए कहा कि भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा को राजनीतिक न बनाएं  इस मौके पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कृष्ण बेदी ने मीडिया में अपना कोई पक्ष नहीं रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here