Home Haryana चलती रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों...

चलती रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

195
0

चरखी दादरी (एकता): हरियाणा के जिला चरखी दादरी में एक महिला द्वारा चलती रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि गर्भवती पूनम अपने पति के साथ दिल्ली से जलालाबाद रोडवेज डिपो की बस से गांव जा रही थी। धूम मानिकपुर गांव के पास उसे अचानक दर्द होने लगा। कुछ देर में उसने बस में ही बच्चे को जन्म दिया।

हालत गंभीर होने पर चालक ने दोनों को पास ही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो घंटे तक महिला को आईसीयू में रखा गया। तब तक बस यात्रियों सहित अस्पताल के बाहर खड़ी रही। सबकुछ ठीक होने पर डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद बस सभी को लेकर रवाना हुई। बता दें कि शाहजहांपुर के गांव हौदापुर निवासी धनीराम गुरुग्राम में लोहे के सरिया लोडिंग का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here