चंडीगढ़ – एक ऐसा खेल जो हर किसी को बच्चन के सुनहरे दिनों की याद दिलाएगा। Mario गेम तो सभी ने बचपन में जरूर खेला होगा। इसके साथ ही मारियो जैसा एक और गेम है सुपर मारियो ब्रोस, जिसे भी सभी खेलते हैं। सुपर मारियो बचपन का बहुत अहम हिस्सा रहा है। सभी के लिए खुशखबरी अब सुपर मारियो ब्रदर्स पर एक फिल्म बनने जा रही है जो सभी को उनके बचपन के यादगार पलों की याद दिलाएगी।
View this post on Instagram
तैयार हो जाइए अपने बचपन के दिनों को याद करने के लिए, जल्द ही आपको भी सुपर मारियो ब्रदर्स फिल्म देखने को मिलेगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण 2020 तक चल रहा था। जिसके बाद सितंबर 2021 में इस फिल्म के कलाकारों की घोषणा की गई। सुपर मारियो ब्रोस फिल्म संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म जापान में 28 अप्रैल को रिलीज होगी. सुपर मारियो ब्रोस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।







