Home Crime नशे में धुत देवर ने भाभी की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी...

नशे में धुत देवर ने भाभी की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

97
0

जींद  | जींद जिले के किशनपुरा गांव में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशनपुरा गांव निवासी रोहताश की पत्नी सुनीता बुधवार शाम अपने छोटे देवर सुखदेव के घर की ओर जा रही थी। गांव के मुख्य चौक पर उसका दूसरा देवर हुकम सिंह शराब के नशे में खड़ा था। इसी दौरान, उसने अचानक सुनीता पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सुनीता की छाती में जा धंसा और वह मौके पर ही गिर पड़ी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here