कुरुक्षेत्र(TSN): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां विभिन्न राज्यों की कला का संगम देखने को मिल रहा है तो वहीं 22 दिसंबर को आयोजित संत सम्मेलन में देश के गृहमंत्री अमित शाह और महान संत शिरकत करेंगे।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में 22 दिसंबर को आयोजित संत सम्मेलन में देश के गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे और उनके साथ ही साधु संत पहुंचेंगे और गीता को लेकर मंथन करेंगे। उन्होंने बताया कि 2016 से गीता महोत्सव में हर वर्ष संत सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी गीतम महोत्सव में संत सम्मेलन का आयोजन 22 दिसंबर को किया जाएगा। इस आयोजन का एक ही उद्देश्य है कि कुरुक्षेत्र की धारा पर सभी संत एकत्रित होकर गीता को लेकर विचार साझा करें।







