Home Haryana हरियाणा JJP के 5वें स्थापना दिवस पर भिवानी में ऐतिहासिक रैली, नेताओं...

हरियाणा JJP के 5वें स्थापना दिवस पर भिवानी में ऐतिहासिक रैली, नेताओं और वर्करों में भारी उत्साह

206
0

भिवानी (अंकुर कपूर): जननायक जनता पार्टी के 5वें स्थापना दिवस पर भिवानी में शुक्रवार को ऐतिहासिक रैली होगी। इस मौके पर पार्टी द्वारा रैली स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।


2024 विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शक्ति प्रदर्शन कर विरोधी पार्टियों को प्रदेश में अपनी पैठ दिखाना चाहते हैं। एक तरफ जहां प्रदेशभर में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भिवानी रैली में शिरकत करने पहुंचे रहे हैं। वहीं अंबाला शहर से जेजेपी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप राणा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता जोश के साथ नारेबाजी करते हुए भिवानी रवाना हुए।

संदीप राणा ने भिवानी में होने वाली रैली को ऐतिहासिक करार दिया। राणा ने कहा कि आज प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की लहर चल रही है। जनता दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 2019 में जो कसर रह गई उसे हम 2024 चुनाव में पूरी कर अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगें, जिसके लिए जजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here