डबवाली: सिरसा- चन्द्रिका – आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के तीसरे दिन रविवार को आप चुनाव प्रचार समिति डॉ. अशोक तंवर ने ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का जादू पूरे हरियाणा में छाया हुआ है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब मॉडल की प्रदेश के लोग सराहना कर रहे हैं।
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों विफल साबित हुए हैं। इसलिए केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों के पास मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा के माध्यम से रास्ते में पड़ने वाले सभी गांव और शहरों में लोगों से जनसंवाद कर उनकी मुख्य समस्याएं जानने का भी मौका मिला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और कांग्रेस कहीं प्रदेश के लोगों के मुद्दों को उठाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग प्रदेश सरकार से लगातार अग्निकांड स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार अग्निकांड शहीदी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने का काम करे और साथ ही यहां आगजनी से निपटने के लिए इंस्टीट्यूट बनाया जाए। यदि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देती तो प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इस स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिलवाने का काम किया जाएगा।







