Home Crime हिसार में बेचने की फिराक में था 8 किलो 230 ग्राम अफीम…पुलिस...

हिसार में बेचने की फिराक में था 8 किलो 230 ग्राम अफीम…पुलिस ने ऐसे किया नशा तस्कर को गिरफ्तार

181
0

हिसार (एकता): हिसार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि 8 किलो 230 ग्राम अफीम झारखंड से लाकर हिसार में बेची जानी थी लेकिन पुलिस ने नशा तस्कर को काबू कर लिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि सिरसा चुंगी हिसार के पास एक युवक नशीला पदार्थ लिए खड़ा है। पुलिस ने बिना किसी देरी के बस स्टैंड हिसार की तरफ तेजी से भागने वाले शख्स को पकड़ लिया। हिसार में तिकोना पार्क पास अफीम बेचने की फिराक में खड़ा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर वह अफीम किसे बेचने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here