Home Haryana बहादुरगढ़ फूड शॉप में गैस लीकेज से आग, तीन कर्मचारी झुलसे

बहादुरगढ़ फूड शॉप में गैस लीकेज से आग, तीन कर्मचारी झुलसे

70
0

बहादुरगढ़ | सेक्टर-6 मार्केट स्थित पंजाबी ट्विस्ट फूड शॉप में रविवार देर शाम अचानक आग भड़क उठी, जिसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से गैस लीक होना आग लगने की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

आग लगते ही दुकान में काम कर रहे कर्मचारी तेज लपटों की चपेट में आ गए, जिससे उनके हाथ, चेहरा और शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने भी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। जानकारी के अनुसार, दुकान नंबर 140 पर चल रही इस फूड शॉप में गैस सिलेंडर का लीकेज ही हादसे का कारण बना।

घायल तीनों कर्मचारियों का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here