Home Haryana गुरुग्राम में फिर से लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग...

गुरुग्राम में फिर से लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बारिश के साथ येलो अलर्ट किया जारी

175
0

गुड़गांव (एकता): द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम व‍िभाग ने 12 जून से बार‍िश की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिनभर गर्मी रही। जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

बता दें कि इस साल जून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। 12 और 13 जून को मौसम के खराब रहने के आसार हैं। गुड़गांव सहित दक्षिण हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 जून से प्री-मानसून का सिस्टम सक्रिय होने की भी संभावना जताई जा रही है। तेज हवाओं का सिलसिला जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here