Home Haryana रेवाड़ी में जीते उम्मीदवार के पिता को कॉल कर कहा- मुझे वोट...

रेवाड़ी में जीते उम्मीदवार के पिता को कॉल कर कहा- मुझे वोट नहीं दिया, तुझे खत्म करूंगा…

175
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): हरियाणा में चल रहे पंचायत चुनाव में खुलकर रंजिश की वारदातें सामने आ रही हैं। 12 नवंबर को दूसरे चरण में रेवाड़ी में सरपंच और पंच का चुनाव संपन्न होने के बाद धमकियों के केस सामने आए हैं। सर्वसम्मति से धारूहेड़ा ब्लॉक समिति का सदस्य बने बहादुर के पिता को कॉल कर गोली मारने की धमकी मिली है। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि रेवाड़ी के गांव बगथला निवासी भोलाराम ने कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने पंचायत समिति का चुनाव अपने बेटे लाल बहादुर को लड़ाया था, जो सर्वसम्मति से पंचायत समिति धारूहेड़ा का सदस्य चुना जा चुका है। भोलाराम ने बताया कि गांव में सरपंच पद का भी चुनाव था, जिसमें 2 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इसमें मेरे दादा के परिवार से अन्नु पत्नी अशोक चुनाव लड़ रही थी। भोलाराम ने कहा कि हमने उनको वोट नहीं दिया तथा वह हार गई।

भोलाराम ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम उसके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तूने मेरे पक्ष में वोट नहीं दिया, जिस कारण मेरी पत्नी हार गई। मैं गोली मारकर तुझे खत्म करूंगा, जिसने अपना नाम अशोक बताया। भोलाराम ने तुरंत इसकी शिकायत कसौला थाना पुलिस को दी और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here