जींद/चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को जींद में प्रेसवार्ता में प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा उनके अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है। पहले जींद से एक मामला सामने आया था जहां पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गलत व्यवहार की शिकायतें हुई। अब कैथल में ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जिसमें यही शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसा माहौल बनता जा रहा है कि यदि बच्चे स्कूल पढ़ने जाएं, महिला काम पर जाए और सड़क चौराहे पर कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
अनुराग ढांडा ने कहा कि एनसीआरबी का डाटा बताता है कि हरियाणा पूरे देश में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह बन गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में पंजाब से 2.5 गुना ज्यादा महिलाओं के साथ अप+राध हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला कोच से छेड़छाड़ करने वाले तथाकथित मंत्री को बर्खास्त कर दिया होता तो अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रदेश में पुलिस गृहमंत्री की बात न मानती हो तो फिर हरियाणा में कानून व्यवस्था कैसे चलेगी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के टकराव की कीमत पूरे प्रदेश को चुकानी पड़ रही है। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए और इस व्यवस्था को दुरुस्त करें। इस वक्त पूरे देश में चाइनीज निमोनिया का भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग का काम न करना खतर+नाक है।
सभी पार्टियां लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ने के लिए तैयार
अनुराग ढांडा ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है तो सभी पार्टियों की एक राय है। सभी पार्टियां चाहती है कि देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी पार्टियां लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं और 2024 में भाजपा को हराया जा सकता है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वजीर ढांडा, जितेंद्र कुंडू, निशा, तरसेम गोयल, मंजीत, राजेश ढांडा और सतबीर दूहन मौजूद रहे।







