Home Haryana बिलासपुर के गांव जटहेडी में चीता की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…मुश्किल वक्त...

बिलासपुर के गांव जटहेडी में चीता की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…मुश्किल वक्त में है इसकी ये खासियत

155
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)-यमुनानगर में दो महीना के अंतराल में ही एयर फोर्स  के दो हेलीकॉप्टरों की अलग-अलग जगह इमरजेंसी लैंडिंग हुई है । इस बार कस्बा बिलासपुर के गांव जटहेडी में  एयरफोर्स के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई । इसका कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है ।
एयर फोर्स का  सबसे हल्का  हेलीकॉप्टर चीता
 यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के गांव जटहेडी में  अचानक आज एयर फोर्स के सबसे हल्के हेलीकॉप्टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग की गई । हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसकी खेतों में उतरना पड़ा, हालांकि कुछ देर के बाद एयर फोर्स का दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और उसने चीता हेलीकॉप्टर को रिपेयर करने के बाद दोनों हेलीकॉप्टर वहां से रवाना हुए ।हेलीकॉप्टरों का यह नजारा ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरा में भी कैद कर लिया । बता दे कि चीता हेलीकॉप्टर हल्के वजन का होता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है ।  मुश्किल वक्त में कहीं पर भी इसे  उतारा  जा सकता है और यह हेलीकॉप्टर कहीं से भी आसानी से उड़ान भर सकता है । चीता की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद यमुनानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो वहीं एयर फोर्स के अधिकारी दूसरे हेलीकॉप्टर में मौके पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी का हल करने के बाद उसकी उड़ान भरवा दी गई, लेकिन उड़ान भरते समय भी हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए कुछ दिक्कतें आ रही थी । हवा में कुछ देर चीता हेलीकॉप्टर को खड़ा रखा और बाद में उसे आगे रवाना कर दिया गया ।वहीं  इस मामले में एयरफोर्स के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं थे ।
कमांडर का फोन आने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस 
गौरतलब है कि यमुनानगर में 2 महीने पहले ही गांव शादीपुर में सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, उस हेलीकॉप्टर में भी तकनीकी खराबी आई थी ।  हालांकि वह हेलीकॉप्टर हवा में अटकोले खाता हुआ जमीन पर लैंड हुआ था, लेकिन आज एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर चिता में जो खराबी आई थी उसे पायलट ने बड़ी सूझबूझ के साथ गांव से बाहर खेतों में उतार दिया । इस पूरे नजारे को गांव के बच्चे अपने मोबाइल कैमरा में कैद करते हुए नजर आ रहे थे ।  यमुनानगर पुलिस की माने तो उन्हें कमांडर का फोन आने के बाद ही वह मौके पर गए थे और हेलीकॉप्टर ठीक होने के बाद उसे आगे भेज दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here