जींद 31 अगस्त : INLD के जींद हल्का प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा से दुखी है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी से नाराज होकर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को वोट दी।प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहती, अगर प्रदेश में कांग्रेस की लहर होती तो लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें कांग्रेस जीतती।
डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं थे ,बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए लोगो को चुनाव की टिकट दी थी।आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में हो सकता है काम कर रही होगी, परंतु हरियाणा में एक सीट भी नहीं आएगी। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी तो गंगा नदी की तरह है, जो उसमें डुबकी लगाता है वह पवित्र हो जाता है, उसके सारे पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुकाबला कांग्रेस और इनैलो का है।प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा की अबकी बार हरियाणा प्रदेश में INLD की सरकार बनाने का काम करें।इनेलो में किसी भी प्रत्याशी को बिना खर्ची पर्ची के दिया जाएगा चुनावी टिकट । मैरिट के आधार पर चुनावी टिकट देंगे.







