Home Ambala अंबाला शहर में अलग-अलग जगहों पर बनाए जाएंगे तीन स्टेडियम, बच्चों को...

अंबाला शहर में अलग-अलग जगहों पर बनाए जाएंगे तीन स्टेडियम, बच्चों को मिलेगी खेलने की जगह

167
0
अंबाला(TSN): अंबाला शहर में बच्चों के खेलने के लिए अलग-अलग जगहों पर तीन ओपन स्टेडियम बनाए जाएंगे और नसीरपुर में एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ क़ई गेम्स खेली जा सकेंगी। यह फैंसला अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा की अध्यक्षता में अंबाला शहर के विकास को लेकर आयोजित फाइनेंस कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में शहर के विकास को लेकर क़ई अहम फैसले लिए गए।
शक्ति रानी शर्मा ने बताया की बेसहारा पशुओं की समस्या को देखते हुए गौशाला व नंदी शाला भी बनाए जाने का फैसला शहर में लिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एजेंडा पास कर दिया गया हैं। इतना ही नहीं अंबाला शहर रामबाग की तरफ जाने वाली सड़क के निर्माण के साथ-साथ वहां पर मल्टी कॉम्प्लेक्स पार्किंग बनाने का भी फैसला लिया गया है और बाकायदा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। फाइनेंस कमेटी की बैठक के दौरान नगर निगम की ओर से खरीदे गए पंप को लेकर भी  शक्ति रानी शर्मा ने सवाल उठाए और कहा कि पंप को कई गुना महंगा खरीदा गया है और उन्होंने बाकायदा इसके लिए पेमेंट होल्ड करने के आदेश जारी किए थे लेकिन फिर भी पेमेंट कर दी गई हैं। अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामले की जांच कर क्लीन चिट भी दे दी। शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं होगा और वह इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस को लिख चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here