Home Haryana हरियाणा का अमरीक सुखदेव ढाबा दुनियाभर के टॉप रेस्तरां की लिस्ट में...

हरियाणा का अमरीक सुखदेव ढाबा दुनियाभर के टॉप रेस्तरां की लिस्ट में शामिल, जानिए क्या है खासियत

247
0

मुरथल (एकता): हरियाणा में वैसे तो काफी चीजें देखने लायक हैं। यहां के धार्मिक स्थल, गुरुद्धारों की विशेष मान्यता है। लेकिन प्रदेश में कई खाने-पीने के ढाबे भी काफी मशहूर हैं। ऐसा ही एक ढाबा अमरीक सुखदेव के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं। अक्सर दिल्ली से हरियाणा जाने वाले लोग मुरथल में रुककर इस ढाबे पर नाश्ता जरूर करते हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अमरीक सुखदेव ढाबा दुनियाभर के टॉप 150 रेस्तरां की लिस्ट में 23वें स्थान पर शामिल हुआ है। इस ढाबे पर कई किस्म के पराठों का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां कुल्हड़ वाली चाय के साथ सबसे ज्यादा आलू का पराठा मशहूर है।

इन पराठों की खासियत ये है कि इस पर काफी सारा सफेद मक्खन, दही और अचार के साथ दिया जाता है। इस ढाबे के नाम प्रकाश सिंह के दोनों बेटों अमरीक और सुखदेव के नाम पर रखा गया है। जो कि काफी मशहूर है। यह ढाबा अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां पराठों के अलावा और भी लजीज व्यंजन मिलते हैं। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर इस ढाबा पर सबसे ज्यादा लोगों का आना-जाना रहता है। मुरथल फूड इंडस्ट्री के रूप में पहचान बना चुका है।

गौरतलब है कि मुरथल में हाईवे पर साल 1956 में सरदार प्रकाश सिंह ने अमरीक सुखदेव ढाबा खोला था। यह सबसे पुराना ढाबा है। यह ढाबा ट्रक चालकों के बीच काफई मशहूर था। धीरे-धीरे यह ढाबा युवाओं का लोकप्रिय होता चला गया। कई वीवीआईपी व दूसरे प्रदेशों से आने वाले एनआरआई भी मुरथल के ढाबों के स्वादिष्ट पराठों की ओर खींचे चले आते हैं। भविष्य में भी प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। मुरथल के ढाबे 24 घंटे खुले रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here